फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की एक साल की कार्यप्रणाली को जीरो नंबर : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य सरकार की एक साल की कार्यप्रणाली जनहित में विफल रही है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली को जीरो नंबर दिए। कहा कि सरकार ने किसानों, गरीबों और महिलाओं के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया और विकास कार्य ठप हैं।





हुड्डा ने प्रदेश की मंडियों का दौरा कर किसानों की समस्याओं का हवाला देते हुए कहा कि बाढ़ के बाद अब अनाज खराब हो रहा है और तिरपाल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मुआवजा और विशेष पैकेज देने की मांग की। हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जापान दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हरियाणा में निवेश उनकी सरकार के समय सबसे अधिक हुआ था जबकि वर्तमान सरकार ने विकास को ठप कर दिया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को अपनी गुटबाजी पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति पर काम जारी है। जिला स्तर पर प्रधानों की नियुक्ति हो चुकी है और जल्द ही ब्लॉक स्तर पर भी नियुक्तियां होंगी। हुड्डा ने कहा कि 17 अक्तूबर को प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणा दौरे से भी जनता को कोई उम्मीद नहीं है। अब तक प्रधानमंत्री के दाैरों के दाैरान प्रदेश को कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें