फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा नशामुक्त और स्वस्थ हरियाणा बनाने का ले रहे संकल्प: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल से विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री-विधायकों ने नशामुक्ति का दिया संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के साथ मंत्री और विधायक एमएलए हॉस्टल से साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि व्यायाम से व्यक्ति एक्टिव रहता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया-स्वस्थ इंडिया अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि व्यायाम करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे और विकास की गति भी तेज होगी। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा हमारे देश की सबसे बड़ी संपत्ति हैं लेकिन नशा इस अनमोल संपत्ति को बर्बाद कर देता है। मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ लगातार सरकार के माध्यम से चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी और कहा कि बड़ी संख्या में युवा इन अभियानों में शामिल होकर नशामुक्त और स्वस्थ हरियाणा बनाने का संकल्प ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें