अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा परिसर में मंगलवार को योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 15 विधायकों व विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल रहे।