फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सरकारी कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए योग ब्रेक लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकारी कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए अब पांच मिनट का योग ब्रेक लागू किया जाएगा। इसे लेकर आयुष विभाग ने सभी विभागों को पत्र भेजा है। इसके लिए योग सहायक विभागों की मदद भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि सीएम ने बीती 21 जून घोषणा की थी कि प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में पांच मिनट का योग ब्रेक शुरू किया जाएगा जिसमें कर्मचारी योग करेंगे।
विज्ञापन

आयुष विभाग के अनुसार योग ब्रेक के दौरान कर्मचारियों को ऐसी क्रियाएं और योगासन करने होंगे जिससे वह तनाव मुक्त होकर और बेहतर तरीके से काम कर सकें। योग ब्रेक सिर्फ 5 मिनट का होगा। सिर्फ पांच मिनट के योग आसन से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। योग ब्रेक से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, एकाग्रता बढ़ाने और काम के दौरान तनाव और थकान को कम करने में मदद मिलेगी। आयुष विभाग के मुताबिक पांच मिनट के योग से तनाव कम होता है। मन शांत होता है और शारीरिक ऊर्जा बढ़ती है। यह ध्यान केंद्रित करने, बेहतर नींद लेने और पाचन में सुधार करने में मदद कर सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें