फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पैक्स में कंप्यूटरीकृत होंगे कार्य, जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों से जोड़ा जाएगा

सार

चंडीगढ़ में हरियाणा की प्राथमिक कृषि ऋणि समितियों (पैक्स) के कार्यों का कंप्यूटीकरण किया जाएगा। इससे पैक्स में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी तथा सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सशक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़। हरियाणा में पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋणि समिति) के कार्यों में कंप्यूटीकरण किया जाएगा। हरको बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने बताया कि इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के उपरांत पैक्स के कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। इसके बाद उन्हें जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों से जोड़ा जाएगा जिससे सरकार की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो सकेगा। प्रबंध निदेशक वीरवार को पंचकूला के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित सेमीनार को संबोधित किया। निदेशक ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा के नेतृत्व में पैक्सों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई पहल की गई हैं। इनमें जन औषधि केंद्र, सामान्य सेवा केंद्र, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, पेट्रोल-डीजल एवं एलपीजी आउटलेट जैसी योजनाएं शामिल हैं। सभी प्रतिनिधियों से पैक्सों को मजबूत बनाने में सहयोग का आह्वान किया। बैंक के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि राज्य की कुल 803 पैक्स में से वर्तमान में केवल 34 लाभकारी स्थिति में हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें