फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए महिला एवं पुरुष टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्तिगत मुकाबलों के लिए अंडर-19 खिलाड़ी चयनित, 8 से 11 सितंबर तक ऊना में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की महिला व पुरुष बैडमिंटन टीम और अंडर-19 लड़के व लड़कियों की टीम हिमाचल प्रदेश के ऊना में 8 से 11 सितंबर तक आयोजित होने वाली नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप और व्यक्तिगत खेल में भाग लेगी। प्रतियोगिता के लिए रविवार को 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ किया गया है। इनमें सात महिला खिलाड़ी हैं।

हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार सिंघानिया ने बताया लगातार पिछले तीन वर्षों से राष्ट्रीय महिला एकल का खिताब हरियाणा के नाम रहा है। इसके अलावा पिछली साल नेशनल चैंपियनशिप और नेशनल गेम्स में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की महिला बैडमिंटन टीम अव्वल रही है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि पुरुष बैडमिंटन टीम में गगन, ⁠मनराज सिंह, ⁠गौतम अरोड़ा, ⁠मानव चौधरी, ⁠भारत राघव, ⁠आर्यन सप्पिया, ⁠मयंक राणा, ⁠आर्यन हुड्डा और ⁠पंकज का चयन हुआ है। इसी तरह महिला बैडमिंटन टीम में उन्नति हुड्डा, अनमोल खरब, देविका सिहाग, गरिमा कुंडू, सानवी अनेजा, अपूर्वा, साक्षी गहलावत, इशू मलिक, तन्नू मलिक और रिधि कौर का चयन हुआ है।
विज्ञापन


इसी तरह अंडर-19 लड़कों की बैडमिंटन टीम में अभिषेक, ⁠रेयांश वर्मा, ⁠स्पर्श सूद, ⁠पार्थ गावरी, ⁠वेदांत पाहवा, ⁠ईशान सिहाग, ⁠चैतन्या सहरावत चयनित हुए हैं। अंडर-19 बैडमिंटन लड़कियों की टीम में बरौनी पार्श्वाल, अक्षिता गुलिया, ⁠सानवी अनेजा, ⁠निशु मलिक, ⁠सुनैना मलिक, ⁠गरिमा कुंडू और ⁠अनन्या का चयन हुआ है। इनके कोच रवि सिंगला हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें