फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: बीपीएल श्रेणी की महिलाओं-किशोरियों को मिलेंगे मुफ्त सेनेटरी नैपकिन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि प्रदेश में महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत मेंस्ट्रुअल हाइजीन मिशन शुरू किया गया है। इसका मकसद महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मानजनक जीवन देना है। योजना के तहत 10 से 45 साल की बीपीएल परिवारों की महिलाओं और किशोरियों को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। पात्र महिलाएं व किशोरियां 20 मई 2026 तक पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से भी योजना की जानकारी और सुविधाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पीरियड्स से जुड़ी गलतफहमियों को दूर करना, महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है। उन्होंने सभी पात्र महिलाओं से योजना का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें