फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार महिला एचसीएस अधिकारी बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार एचसीएस अधिकारी मीनाक्षी दहिया को बहाल कर उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
एचसीएस अधिकारी मीनाक्षी दहिया के रसोइए को पिछले साल एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा गया था। रिश्वतकांड में नाम आने के बाद वह फरार हो गई थीं। करीब चार महीने फरार होने के बाद उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। करीब सवा महीने बाद उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। उसके बाद से वह जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल सरकार ने उन्हें बहाल कर नियुक्ति दे दी है। जब मीनाक्षी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी तो उस दौरान वह मत्स्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात थीं। उनके खिलाफ एक रिटायर्ड अधिकारी ने शिकायत दी थी कि उनकी फाइल को मंजूरी देने के लिए मीनाक्षी दहिया उनसे एक लाख रुपये रिश्चत मांग रही हैं। दहिया ने रिश्वत के पैसे अपने कुक के जरिये लिए थे। कुक मीनाक्षी के स्कूटर से रिश्वत के पैसे लेने गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें