फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हुड्डा की चली तो सैलजा का भी कद बढ़ा, कांग्रेस हाईकमान ने सबको साधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 11 साल के लंबे वनवास के बाद मंगलवार देर रात कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद संगठन विस्तार से ज्यादा चर्चा वरिष्ठ नेताओं के चलने की है। संगठन विस्तार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चली है तो दूसरी ओर सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा का कद भी बढ़ा है।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रहे अजय यादव खेमे के नेताओं को भी मौका मिला है। इस तरह कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में गुटबाजी रोकने के लिए सभी को साधा है।
प्रदेश में 22 जिलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों को लेकर 32 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें हुड्डा खेमे के 18, सैलजा के 11, सुरजेवाला के दो और अजय यादव गुट का एक नेता अध्यक्ष चुना गया है। हालांकि, चर्चा है कि हुड्डा खेमा अपने और भी अधिक समर्थकों की ताजपोशी की उम्मीद लगाकर बैठा था।
विज्ञापन

जाट-लैंड में एससी-बीसी को साधने की रणनीति : कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में जाति समीकरण साधते हुए 32 जिलाध्यक्षों में 10 बीसी, पांच एससी, छह जाट, तीन वैश्य, दो ब्राह्मण, दो राजपूत व दो पंजाबी, एक सिख व एक मुस्लिम जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। विधानसभा चुनाव में जाट-लैंड में एससी-बीसी समुदाय के मतदाता भाजपा की तरफ चले गए थे। जबकि जाट हुड्डा के पक्के समर्थक माने जाते हैं।
एससी-बीसी वर्ग को साधने के लिए पार्टी ने रोहतक शहर से एससी समाज के बलवान सिंह रंगा को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है।
अब प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष को लेकर दांव पर चौधर: संगठन विस्तार के बाद प्रदेश कांग्रेस के सामने नेता प्रतिपक्ष और प्रदेशाध्यक्ष चुनने की चुनौती है। इसी के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की चौधर भी दांव पर है। खासकर हाईकमान से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कितनी तवज्जो मिलती है इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक गीता भुक्कल, रघुबीर कादियान, बीबी बतरा का नाम चर्चा में है। इसी तरह प्रदेशाध्यक्ष के दावेदारों में राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला, अंबाला से सांसद वरुण मुलाना, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें