फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: हरियाणा के कई शहरों में छाया घना कोहरा, 19 जनवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी

Tue, 14 Jan 2025 10:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। बुधवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। बारिश के बाद फिर से तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
सोनीपत में छाई धुंध - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में मंगलवार सुबह अचानक कई जिलों में घना कोहरा छा गया। इससे दृश्यता 10 से 50 मीटर तक दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक महेंद्रगढ़, हिसार, जींद, सोनीपत, कैथल और रोहतक में घना कोहरा छाया हुआ है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। बुधवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। बारिश के बाद फिर से तापमान में गिरावट आ सकती है। सोमवार रात करनाल सबसे ठंडा दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 19 जनवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें