वोल्वो ट्रक ड्राइवर के पदों पर होगी भर्ती, गुरुग्राम में 100 पदों के लिए मांगे आवेदन
चंडीगढ़। हरियाणा काैशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के माध्यम से वोल्वो ट्रक ड्राइवर के 100 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये आवेदन गुरुग्राम के लिए मांगे आवेदन गए हैं। 28 नवंबर तक इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकेंगे। नियुक्ति होने पर मासिक वेतन 40,000 रुपये मिलेगा और 3600 रुपये प्रतिमाह पीएफ के रूप में संबंधित ट्रक ड्राइवरों के खातों में जमा होंगे। आवेदन के लिए पैन नंबर, 4 फोटो, आधार कार्ड, बैंक की फोटो कापी होना अनिवार्य है। आवेदन के बाद चयनित होने वालों को 3 लाख रुपये तक मेडिकल बीमा का लाभ मिलेगा। समय पर यात्रा पूरी करने वालों को 1 रुपये प्रति किमी के हिसाब से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। आवेदक के पास 3 वर्ष का हैवी ड्राइविंग लाइसेंस सहित गूगलमैप और एन्ड्राॅयड फोन के संचालन की जानकारी होनी चाहिए। 14 पहिए वाले 54 फीट लंबे ट्रक के संचालन के लिए ट्रक रिवर्स पार्किंग टेस्ट की अनिवार्यता है। ब्यूरो