फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विवेक जोशी बने हरियाणा के नए मुख्य सचिव, पद ग्रहण करने तक अनुराग रस्तोगी संभालेंगे कार्यभार

Fri, 01 Nov 2024 10:10 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

विवेक जोशी केंद्र सरकार में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव के पद पर तैनात थे। हरियाणा सरकार के विशेष अनुरोध पर, 26 अक्तूबर को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उन्हें उनके मूल कैडर (हरियाणा) में वापस भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
IAS विवेक जोशी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी को हरियाणा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। हरियाणा सरकार ने उनके नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। वह टी.वी.एस.एन. प्रसाद का स्थान लेंगे, जो वीरवार को सेवानिवृत्त हुए। हालांकि, विवेक जोशी को पद संभालने में अभी कुछ समय लग सकता है। जब तक वह पदभार नहीं ग्रहण करते, तब तक गृह सचिव अनुराग रस्तोगी को कार्यवाहक मुख्य सचिव के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विवेक जोशी केंद्र सरकार में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव के पद पर तैनात थे। हरियाणा सरकार के विशेष अनुरोध पर, 26 अक्तूबर को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उन्हें उनके मूल कैडर (हरियाणा) में वापस भेजने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें