फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सीएम की मौजूदगी में विज-मनोहर की मुलाकात के बाद खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


मुलाकात के बाद सभी की हंसते हुई फोटो जारी, विज बोले- मैंने नाराज होना छोड़ दिया




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एक्स प्रोफाइल से मिनिस्टर हटाने वाले कैबिनेट मंत्री अनिल विज व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के बीच शुक्रवार को हुई मुलाकात चर्चा में रही। सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हुई मुलाकात के बाद एक तस्वीर भी जारी की गई जिसमें सभी हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज फिलहाल खफा नहीं है। हालांकि उन्होंने वीरवार को ही कह दिया था कि अब उन्होंने नाराज होना छोड़ दिया है। उन्होंने प्रोफाइल से मिनिस्टर सिर्फ इसी मकसद से हटाया था कि लोग सीधे उनसे जुड़े न कि उनके मंत्री पद से। इससे पहले भी जब वे नाराज हुए हैं तो पूर्व सीएम मनोहर लाल से मुलाकात के बाद उनकी नाराजगी दूर होती रही है।
इस मुलाकात के दौरान हरियाणा में चल रही ऊर्जा योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई है। दरअसल मनोहर लाल के पास केंद्रीय ऊर्जा विभाग भी है। हरियाणा में चल रही बिजली योजनाओं पर उनका विशेष ध्यान है। दोनों मंत्रियों के बीच ऊर्जा विभाग की योजनाओं पर भी चर्चा की गई है। मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब विज ने सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इससे पहले उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी पर भी सार्वजनिक तौर पर निशाना साधा था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस भी जारी किया था। 72 वर्षीय अनिज विज भाजपा के फायरब्रांड नेता के तौर पर जाने जाते हैं। जनता के बीच अच्छी पकड़ होने के नाते वे अंबाला छावनी से सात बार चुने जा चुके हैं। उनके पास फिलहाल बिजली, परिवहन और श्रम मंत्रालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले उन्होंने एक्स प्रोफाइल से मिनिस्टर हटाकर अनिल विज अंबाला कैंट हरियाणा लिख दिया था। इससे पहले 12 सितंबर को विज ने एक्स पर लिखा था कि अंबाला छावनी में कुछ लोग ऊपर वालों के आशीर्वाद से समानांतर भाजपा चला रहे हैं। कमेंट बॉक्स में बताइए हमें क्या करना चाहिए। पार्टी को बहुत नुकसान हो रहा है। इस पोस्ट का इशारा था कि अंदर खाते पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उनकी पोस्ट भाजपा कोषाध्यक्ष आशीष तायल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मुलाकात से जुड़ी हुई थी। अंबाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया के औद्योगिक प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के तौर पर तायल ने चंडीगढ़ में सीएम सैनी को बाढ़ और ड्रेनेज की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इससे विज नाराज हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें