फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विस अध्यक्ष ने शताब्दी वर्ष समारोह ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में भाग लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नई दिल्ली में आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। यह सम्मेलन पहले निर्वाचित भारतीय स्पीकर वीर विठ्ठलभाई जे पटेल की स्मृति को समर्पित है। वे 1925 में भारतीय विधान परिषद के पहले भारतीय अध्यक्ष चुने गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने संसदीय प्रणाली में अनेक सुधारात्मक प्रयास किए जो आज भी भारतीय विधान मंडलों के लिए मार्गदर्शक साबित हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारियों और सांसदों ने भागीदारी की। सम्मेलन से पहले विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें