चंडीगढ़। हरियाणा की चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री आरती राव ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में ग्रुुप ए से लेकर ग्रुप डी तक के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। आरती राव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से भेजे गए ग्रुप ए से डी पदों की भर्ती से संबंधित प्रस्तावों को लेकर एचपीएससी, एचएसएससी और एचकेआरएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में इसलिए विभाग की तरफ से भेजे गए प्रस्तावों पर गंभीरता से काम करते हुए चिकित्सकों, नर्सों, तकनीकी कर्मचारियों और अन्य सहायक स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाकर जल्द पूरा किया जाए।