- 27 जुलाई तक होगा पंजीकरण, जिला विजेताओं को मिलेगा राज्यस्तर पर प्रतिभाग का माैका
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं व आम लोगें को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माई भारत पोर्टल पर नशा मुक्त युवा से विकसित भारत अभियान के तहत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक प्रतिभागी 27 जुलाई तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा नृत्य, गायन, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, वाद-विवाद, रील मेकिंग, नारा लेखन और कविता लेखन प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। जिलास्तर के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर भी मिलेगा।