चंडीगढ़। 19वीं सर्कल नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन नैनीताल (उत्तराखंड) के श्री गुरुद्वारा साहिब बाजपुर में 10 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक होगा। यह आयोजन एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया कराएगा। हरियाणा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा की पुरुष व महिला टीमों के चयन के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल 5 जनवरी को पानीपत के गांव सुताना में होगा। ब्यूरो