फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: संतोष ट्रॉफी के लिए हरियाणा फुटबॉल टीम के ट्रायल 6 व 7 को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के प्रशासक जस्टिस एचएस भल्ला ने 79वीं नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी) 2025-26 के लिए हरियाणा टीम के चयन के लिए ट्रायल की घोषणा की है। ट्रायल हिसार के जीएसएसएस स्कूल मंगाली के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल दो दिनों में जिलावार किए जाएंगे। इसमें 6 दिसंबर को अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी रिपोर्ट करेंगे। वहीं, 7 दिसंबर 2025 को महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर के खिलाड़ी रिपोर्ट करेंगे। दोनों दिन सुबह 10 बजे खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों की जांच शुरू होगी। इस ट्रायल के संयोजक रविंदर पन्नू, स्पोर्ट्स ऑफिसर डीएचबीवीएन हिसार व संयुक्त सचिव, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन होंगे। जिला खेल अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने जिलों में सभी योग्य खिलाड़ियों तक इस सूचना को पहुंचाएं और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें। खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट फोटो और भरा हुआ रजिस्ट्रेशन फॉर्म साथ लाना होगा। खिलाड़ियों को निर्धारित गूगल फॉर्म भी अनिवार्य रूप से भरना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें