चंडीगढ़। राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या-15091/15092 दौराई-टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस का ठहराव अब अटेली में भी होगा। भारतीय रेल ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। क्षेत्रवासी ट्रेन के ठहराव की मांग लंबे समय से कर रहे थे।
सांसद रेखा ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया था। अब रेलवे की ओर से अधिसूचना जारी करके ठहराव के लिए अनुमोदित कर दिया है। अब संबंधित रेल गाड़ी के ठहराव से अटेली व आसपास के ग्रामीणों, शहरी क्षेत्र के हजारों यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। जिसमें विद्यार्थियों के अलावा कर्मचारी, व्यापारी भी शामिल हैं।
ब्यूरो