चंडीगढ़। हरियाणा के सभी डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पोर्टल 19 मई से खुलेगा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि पंजीकरण के लिए https://admissions.highereduhry.ac.in पर आवेदन करना होगा। किसी भी जानकारी या प्रश्न के उत्तर के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2133 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो