फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: आज कैबिनेट मंत्री गंगवा करेंगे परियोजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जन स्वास्थ्य, अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा विभाग के अधिकारियों के साथ हरियाणा निवास पर बुधवार को बैठक करेंगे। इसमें महाग्राम योजना के तहत चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति तथा प्रदेश में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की चल रही प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही जलापूर्ति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। गंगवा लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इसमें 2024-25 और 2025-26 के सड़कों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही सफेद पट्टी (रोड मार्किंग) के कार्यों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें