चंडीगढ़। राज्य सरकार ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में तीन अधिकारियों के तबादले किए हैं। सत्यवान को प्रेस सेक्शन (मुख्यालय) से स्थानांतरित कर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) करनाल के पद पर नियुक्त किया है। राजेश कुमार को डीआईपीआरओ प्रेस सेक्शन (मुख्यालय) व मनोज कौशिक को हरियाणा भवन नई दिल्ली भेजा गया है। ब्यूरो