फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में तीन लाख कर्मी हड़ताल पर: दिखा मिला जुला असर, बसें सरपट दौड़ी... कुरुक्षेत्र में बेहद कम रहे यात्री

Wed, 09 Jul 2025 10:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने मिलकर आज 'भारत बंद' बुलाया है। इस बंद के कारण बैंक से लेकर परिवहन समेत कई सेवाएं बाधित रहेंगी। हरियाणा में हड़ताल का असर मिला जुला रहा। 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में हड़ताल का रोडवेज पर आंशिक असर, चलती रही कुछ बसें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघों के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारी व मजदूर संगठन हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेश के 40 से अधिक विभागों के कर्मचारियों के अलावा 55 बोर्ड और निगमों के अधिकतर कर्मचारी और संगठनों के पदाधिकारी हड़ताल में शामिल हैं। हालांकि हड़ताल का असर मिला जुला रहा। 
विज्ञापन


हड़ताल पर कर्मचारी, बसें सरपट दौड़ी
पानीपत में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल रही। रोडवेज, नगर निगम और बिजली निगम सहित सभी वि भागों में कर्मचारी सुबह ही हड़ताल पर बैठ गए। रोडवेज में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। 

यूनियन ने पहले चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी लेकिन यह बेअसर रही।पानीपत डिपो की 124 में से करीब 100 बस सड़क पर चली। वहीं सभी विभागों के कर्मचारी 11 बजे लाल बत्ती पर एकत्रित होंगे और यहां से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


झज्जर में नहीं दिखा रोडवेज का चक्का जाम का असर, चली बसें
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर बुधवार को जिले में विभिन्न विभागों के नियमित, अनुबंधित कर्मचारी और मजदूर हड़ताल शुरू कर दी हैं। इसका परिवहन सेवाओं पर असर नहीं दिखा। प्रतिदिन की तरह रोडवेज की बसें निर्धारित रूट पर चली। सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अधिकतर रूट पर बसे गई और दूसरे  डिपो से भी बसे झज्जर आई। 
Trending Videos

सुबह चार बजे से ही यूनियन के सदस्य बस स्टैंड पहुंच गए थे और उन्होंने बस स्टैंड परिसर में धरना शुरू कर दिया हैं। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं अन्य संगठन भी सुबह 10 बजे अनाज मंडी में एकत्रित होंगे। यहां बैठक कर शहर में रोष प्रदर्शन करेंगे।

 

कुरुक्षेत्र में हड़ताल का रोडवेज पर आंशिक असर, चलती रही कुछ बसें 
कुरुक्षेत्र में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले की परिवहन सेवाओं पर आंशिक असर दिखाई दिया। जहां सुबह करीब 7:30 तक बस अड्डे से भी कुछ बचे यात्रियों को लेकर निकलती रही तो वही दर्जनों बसें विभिन्न रूटों के लिए पुलिस लाइन से भी निकाली गई।

 
विज्ञापन

यहां कब देर शाम को ही गरीब 50 बच्चे खड़ी कर दी गई थी ताकि उन्हें लंबे रूटों पर भेजा जा सके। हालांकि यहां से सभी बसें नहीं निकली जा सकी लेकिन प्रशासन दर्जनों बसों को रूटों पर उतरने में सफल रहा। डिपो महाप्रबंधक से लेकर अन्य अधिकारी भी कभी बस अड्डे पर तो कभी पुलिस लाइन में बच्चे निकलवाने के लिए घूमते रहे वहीं कुछ कर्मचारी रोष भी जताते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें