फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कॉलेजों पर तीन करोड़ की लेट फीस बकाया, उच्चतर शिक्षा विभाग ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Thu, 15 Oct 2026 08:52 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

उच्चतर शिक्षा निदेशक की ओर से जारी रिमाइंडर में कहा कि तय अवधि में भुगतान नहीं हुआ तो मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा निदेशालय चंडीगढ़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सरकारी सहायता प्राप्त और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों पर दाखिले की लेट फीस के 3 करोड़ 1 लाख 72 हजार 947 रुपये बकाया हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की यह राशि जमा कराने के लिए संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को एक सप्ताह का समय दिया है। 

विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा निदेशक की ओर से जारी रिमाइंडर में कहा कि तय अवधि में भुगतान नहीं हुआ तो मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। विभाग के अनुसार, सत्र 2023-24 की 41 लाख 63 हजार 609 रुपये, 2024-25 की 1 करोड़ 11 लाख 64 हजार 442 रुपये और 2025-26 की 1 करोड़ 48 लाख 44 हजार 896 रुपये की लेट फीस लंबित है। तीनों सत्रों की राशि जोड़ने पर कुल बकाया 3.02 करोड़ रुपये से अधिक बैठता है।
 
डिमांड ड्राफ्ट से जमा करनी होगी राशि
विभाग इससे पहले भी कॉलेजों को बकाया भुगतान के लिए निर्देश दे चुका है, लेकिन राशि जमा नहीं हुई। अब प्राचार्यों को महानिदेशक, उच्चतर शिक्षा हरियाणा, पंचकूला के नाम डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भुगतान करना होगा। जमा राशि का प्रमाण भी तुरंत विभाग को भेजना अनिवार्य है। कॉलेजवार बकाया सूची जारी कर संबंधित शाखा को भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें