जांच के लिए पहुंची डाॅग स्कवाड की टीम
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल आया है।
धमकी भरा मेल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई है। हरियाणा सिविल सचिवालय में डॉग स्क्वायड की टीम पहुंच गई है और हर कमरे की जांच हो रही है।