फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: फार्मेसी परिषद में दस्तावेज जमा नहीं करने वालों को एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अब दूसरे राज्य की फार्मेसी परिषद में पंजीकृत नहीं होने का देना होगा शपथपत्र
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद (एचएसपीसी) ने उन आवेदकों को एक और मौका दिया है जिन्होंने अभी तक अपने लंबित दस्तावेज परिषद में जमा नहीं करवाए थे। हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद की रजिस्ट्रार अंकिता अधिकारी ने बताया कि जिन आवेदकों ने फार्मेसी में पंजीकरण के लिए पहले अपने दस्तावेज़ जमा नहीं किए थे उन्हें अब परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। आवेदकों को अपने लंबित दस्तावेजों के साथ देरी का कारण बताते हुए एक लिखित प्रस्तुतीकरण जमा करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा के बाहर स्थित संस्थानों द्वारा जारी किए गए फार्मेसी के प्रमाण पत्रों का संबंधित विश्वविद्यालयों, बोर्डों या फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया व अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों से सत्यापन करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदकों को यह शपथ पत्र भी देना होगा कि वे किसी अन्य राज्य की फार्मेसी परिषद में पंजीकृत नहीं हैं। अंकिता के मुताबिक वास्तविक प्रक्रिया संबंधी या सत्यापन से जुड़े कारणों के चलते किसी भी पात्र आवेदक को पंजीकरण से वंचित नहीं किया जाएगा। उन्होंने परिषद की पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुगम सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई । उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद में पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी या सहायता के लिए आवेदक कार्य अवधि के दौरान परिषद के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक संचार माध्यमों का उपयोग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें