भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के बाद भी तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी बीच हरियाणा के तेज तर्रार मंत्री अनिल विज का एक और बयान आया है। हरियाणा सरकार के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से पाकिस्तान को लेकर गुस्सा जाहिर किया है।
अनिल विज ने कहा कि यह पाकिस्तान नहीं बल्कि नापाकिस्तान है। दोनों देशों के बीच सीजफायर ही हुआ है, लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। क्योंकि सेनाएं सीमा पर खड़ी हैं। अभी बहुत मुद्दे हैं जिनका समाधान नहीं हुआ है।
अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का साफ पैगाम है कि वो गोली मारेंगे, तो हम गोला मारेंगे। पाकिस्तान ने देख लिया है कि हिंदुस्तान की ताकत क्या है। हमने उनके उग्रवादियों के अड्डों को नष्ट किया है।