चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चाैटाला ने बयान जारी करके आरोप लगाया कि सरल पोर्टल काम नहीं कर रहा है और ई-दिशा और परिवार पहचान-पत्र (पीपीपी) से जुड़े कार्य प्रभावित हैं। रिहायशी प्रमाण-पत्र, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर), बीसी-बी, बीसी-ए, डीएससी और ओएससी जैसे आवश्यक दस्तावेज नहीं बन पा रहे हैं। यदि युवा आवेदन से वंचित रह जाते हैं तो उनका नाैकरी पाने का सपना चकनाचूर हो जाएगा। इसलिए सरकार तुरंत संज्ञान लेकर सीईटी के आवेदन को लेकर तिथि बढ़ाने का काम करे ताकि युवाओं को परेशानी न हो। ब्यूरो