फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: दो सूचना आयुक्तों का कार्यकाल आज होगा पूरा, रिक्त पदों की संख्या हो जाएगी छह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के दो राज्य सूचना आयुक्त डॉ. कुलबीर छिकारा और डॉ. जगबीर सिंह का तीन वर्ष का कार्यकाल रविवार को पूरा हो जाएगा। इनके कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही हरियाणा सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों के कुल रिक्त पदों की संख्या बढ़कर छह हो जाएगी। इससे आयोग के कामकाज पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। आरटीआई अधिनियम 2005 के तहत आयोग में अधिकतम 10 सूचना आयुक्त नियुक्त किए जा सकते हैं। आयुक्त का कार्यकाल तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो पहले हो, तक होता है। 2019 के संशोधन से पहले यह अवधि पांच वर्ष थी। वर्तमान में मुख्य एवं सूचना आयुक्तों का वेतन लगभग 2.25 लाख रुपये प्रतिमाह है। संवैधानिक मामलों के जानकार एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया में मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली सर्च कमेटी तीन गुना नामों की सूची तैयार करती है। इसके बाद मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और एक मंत्री वाली चयन समिति अंतिम नियुक्ति करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें