चंडीगढ़। नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज एंड इंजीनियर (एनसीसीओईईई) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर वीरवार को बिजली कर्मचारियों ने उप्र सरकार की ओर से पूर्वांचल व दक्षिणांचल डिस्कॉम को निजी हाथों में सौंपने पर विरोध प्रदर्शन जताया है। इस कदम के खिलाफ आंदोलन में शामिल कर्मचारियों को बिना जांच के सीधे बर्खास्त करने के तानाशाही आदेशों के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किए गए।
नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज एंड इंजीनियर (एनसीसीओईईई) के सदस्य व इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईईएफआई) के उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने देशभर में आयोजित विरोध प्रदर्शनों की सफलता का दावा करते हुए सभी दमन एवं उत्पीड़न की कार्यवाहियों को वापस लेने की मांग की है।
वहीं, यूपी सरकार के आदेशों और सेवा बर्खास्त करने के तानाशाही आदेश सहित अन्य मांगों को लेकर नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की जाएगी, जिसमें हरियाणा के बिजली कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।