फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश को जल्द मिलेगी पहली दवा परीक्षण प्रयोगशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में होगी स्थापित, सैंपलिंग की रिपोर्ट जल्द आएगी
विज्ञापन


दवाओं की गुणवत्ता में भी होगा सुधार, केंद्र ने दो और लैब स्थापित करने के लिए मांगा प्रस्ताव


चंडीगढ़। प्रदेश को अपनी पहली दवा परीक्षण प्रयोगशाला जल्द मिलेगी। यह प्रयोगशाला पंचकूला के सेक्टर-तीन में स्थापित की जा रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से बनने वाली यह प्रयोगशाला काफी आधुनिक है। इसके निर्माण के बाद दवाओं की जांच के लिए सैंपल दूसरे राज्यों में भेजने नहीं पड़ेंगे। सैंपलिंग की रिपोर्ट जल्द आएगी और दवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा जिसका सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा। साथ ही साइड इफेक्ट भी कम होगा।
हरियाणा अपने दवाओं के सैंपल चंडीगढ़, सेक्टर-11 और सेक्टर-39 स्थित क्षेत्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला (आरडीटीएल) में भेजता है। सेक्टर-11 की लैब में करीब 40 साल पुराना सेटअप है। काफी पुरानी मशीनें होने के कारण इस प्रयोगशाला में दवाओं के मूलभूत टेस्ट ही हो पाते हैं। कई मौकों पर दवाओं के सैंपल दूसरे राज्यों की लैब में भी भेजे जाते हैं। इससे समन्वय, समय पर रिपोर्ट न मिलने जैसी दिक्कतें आती हैं। वहीं, सेक्टर-39 में रीजनल लैब है जहां इस रीजन के सभी राज्य अपने सैंपल परीक्षण के लिए भेजते हैं। ऐसे में इस प्रयोगशाला पर काफी दबाव रहता है। ऐसे में यह लैब हरियाणा के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाली है।
विज्ञापन

पंचकूला और उसके पास फार्मा हब तेजी से उभर रहा है। वहीं, एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब हिमाचल का बद्दी शहर भी पंचकूला के काफी करीब है। इस इलाके में 600 से ज्यादा फार्मा उद्योग हैं जहां देश की 30 फीसदी दवाओं का निर्माण होता है। यहां की बनी दवाएं पूरे हरियाणा में वितरित की जाती है। ऐसे में पंचकूला में बनने वाली लैब की भूमिका अहम हो जाती है। यह हरियाणा में दवाओं का परीक्षण करने वाली पहली प्रयोगशाला होगी। ड्रग कंट्रोलर ललित गोयल ने बताया कि पंचकूला सेक्टर-तीन में बनने वाली इस प्रयोगशाला के कारण दवाओं के सैंपलों का तेजी से परीक्षण हो सकेगा।
विज्ञापन




केंद्र के सहयोग से दो और लैब प्रदेश में लगेंगी

हरियाणा में दो और दवा परीक्षण प्रयोगशाला लगेंगी। केंद्र ने इसके लिए हरियाणा सरकार से प्रस्ताव मांगा है। हरियाणा सरकार यह प्रयोगशाला एक गुरुग्राम में और दूसरी हिसार या उसके आसपास के जिलों में खोलने पर विचार कर रही है। खाद्य व औषधि प्रसाधन विभाग इसी महीने दोनों प्रयोगशालाओं का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज देगी। केंद्र सरकार ने यह प्रस्ताव अगले पांच साल की प्लानिंग के मद्देनजर मांगा है। दो और लैब स्थापित होने से हरियाणा में दवाओं की गुणवत्ता की जांच का नेटवर्क काफी अच्छा हो जाएगा जो सरकार के साथ रोगियों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें