फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश को मिले 48 नए मेडिकल ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय ने जारी किए नियुक्ति पत्र, 26 की नियुक्ति सिविल अस्पतालों में की गई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में 48 नए मेडिकल ऑफिसरों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से इन डॉक्टरों के नियुक्ति पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करें। मुख्यालय की ओर से नियुक्ति पत्र हरियाणा राज्य के सभी सिविल सर्जनों को डाक के माध्यम से भेज दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के खाली पदों को लेकर अमर उजाला लगातार खबरें प्रकाशित करता रहा है। डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए जाने के मुद्दे को लेकर कई खबरें अमर उजाला ने प्रकाशित की हैं। 48 में 26 डॉक्टरों की सिविल अस्पतालों में नियुक्ति की गई है और बाकी डॉक्टरों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, मदर एवं चाइल्ड केयर और सब डिविजनल अस्पतालों में नियुक्ति की गई है। इन डॉक्टरों के दस्तावेजों का सत्यापन 21 व 24 जुलाई को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने पिछले साल 777 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। दिसंबर में परीक्षा होने के बाद नियुक्तियां शुरू की गईं। पहले चरण में 561, दूसरे चरण में 138 और तीसरे चरण में 48 डॉक्टरों की नियुक्तियां दी गई हैं। 777 खाली पदों में से 747 डॉक्टरों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं। राज्य में मेडिकल ऑफिसर के कुल पद 3969 हैं जिनमें से 777 पद खाली थे। इन नियुक्तियों के साथ मेडिकल ऑफिसरों के 30 पद खाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें