फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विधानसभा अध्यक्ष ने आठ समितियों का गठन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राक्कलन समिति की कमान विधायक प्रमोद कुमार विज को मिली
विज्ञापन


- आफताब अहमद को लोक लेखा समिति में सभापति बनाया गया

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने विधानसभा के प्रक्रिया और कार्य संचालन संबंधी नियमों के तहत आठ समितियों का गठन किया है। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी।
विधानसभा की लोक लेखा समिति में विधायक आफताब अहमद सभापति होंगे। बताैर सदस्य विधायक ओम प्रकाश यादव, विनोद भ्याना, योगेंद्र सिंह राणा, कंवर सिंह, मनमोहन भड़ाना, पूजा, अर्जुन चौटाला और आदित्य सुरजेवाला शामिल किए हैं। प्राक्कलन समिति में विधायक प्रमोद विज सभापति और विधायक सावित्री जिंदल, अकरम खान, तेजपाल तंवर, चंद्र प्रकाश, जगमोहन आनंद, डॉ. कृष्ण कुमार, निखिल मदान और राजबीर सिंह फरटिया को सदस्य बनाया गया है। सार्वजनिक उपक्रमों पर समिति में सभापति की जिम्मेदारी विधायक राम कुमार गौतम को सौंपी गई है। समिति में विधायक निर्मल सिंह, गीता भुक्कल, मूलचंद शर्मा, बलवान सिंह दौलतपुरिया, शक्तिरानी शर्मा, अनिल यादव, सुनील सतपाल सांगवान और देवेंद्र सिंह कादयान को सदस्य बनाया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति में विधायक भगवान दास को सभापति बनाया गया है। समिति में सरदार जरनैल सिंह, बिमला चौधरी, राम करण, चंद्र प्रकाश, शीशपाल सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, पवन खरखौदा और अनिल यादव को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी आश्वासनों की समिति के सभापति बने बीबी बतरा
सरकारी आश्वासनों पर समिति में बीबी बतरा को सभापति और विधायक अशोक कुमार अरोड़ा, ओम प्रकाश यादव, शैली चौधरी, जगमोहन आनंद, योगेन्द्र सिंह राणा, धनेश अदलखा, उम्मेद सिंह और मंजू चौधरी को सदस्य बनाया गया है। स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं पर समिति में विधायक विनोद भ्याना को सभापति और विधायक घनश्याम सर्राफ, मूलचंद शर्मा, भरत सिंह बेनीवाल, प्रमोद कुमार विज, कुलदीप वत्स, चौ. मामन खान, मुकेश शर्मा और गोकुल सेतिया को सदस्य बनाया है। जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली और लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विषय समिति में विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा को सभापति होंगे, जबकि सदस्य बताैर मोहम्मद इलियास, लक्ष्मण सिंह यादव, नरेश सेलवाल, कपूर सिंह, सतीश कुमार फागना, सतपाल जांबा, मोहम्मद इसराइल और राजेश जून शामिल रहेंगे। शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर गठित विषय समिति में विधायक राम कुमार कश्यप को सभापति बनाए हैं। विधायक रेणु बाला, इंदुराज सिंह नरवाल, रणधीर पनिहार, देवेन्द्र चतुर्भुज अत्री, डॉ. कृष्ण कुमार, हरिंदर सिंह, बलराम दांगी और देवेंद्र हंस को सदस्य नामित किया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें