फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए युवा जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम : हरविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


गोवा में आयोजित हुआ राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के भारत क्षेत्र जोन-7 का सम्मेलन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गोवा के पणजी में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के भारत क्षेत्र जोन-7 के सम्मेलन में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवा जनप्रतिनिधियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। लोकतंत्र केवल शासन चलाने का तरीका नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का एक तरीका भी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आजादी के संघर्ष और बलिदान को समझें और उसे याद रखें। युवा नेताओं की जिम्मेदारी सिर्फ सदन में उपस्थित रहने तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि उन्हें अपने विचार, व्यवहार और नेतृत्व से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना चाहिए।
यह सम्मेलन 8 से 10 अप्रैल तक चला। कल्याण ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संसदीय परंपराओं को मजबूत करने के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती कर्म को महत्व देती है जबकि गोवा को आजादी के लंबे संघर्ष के लिए जाना जाता है। गोवा ने पुर्तगाली शासन से आजादी हासिल कर भारतीय लोकतंत्र में शामिल होने तक एक महत्वपूर्ण सफर तय किया है। इस मौके पर गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गोवा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. गणेश गाओंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विधानसभा के अधिकारियों ने ली एआई की ट्रेनिंग

हरियाणा विधानसभा के प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रशिक्षण दिया गया। पंचकूला के हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान में दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में चार सत्र रखे गए। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को एआई और मशीन लर्निंग की बुनियादी जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि एआई कैसे काम करता है और इसे सीखने के सही तरीके क्या हैं। साथ ही इसके नैतिक पहलुओं जैसे निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी जोर दिया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें