फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: इंतजार खत्म, ग्रुप डी के 7596 पदों का परिणाम देर रात घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार देर रात ग्रुप-डी के 7596 पदों का परिणाम जारी कर दिया। प्रदेश के हजारों युवा लंबे समय से परिणाम घोषित करने की मांग कर रहे थे।

ग्रुप-डी की अक्टूबर 2023 में परीक्षा हुई थी। बीते वर्ष अक्टूबर से ही अभ्यर्थी लगातार परिणाम घोषित करने की मांग कर रहे थे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया जा रहा था। मंगलवार को भी प्रदेशभर के कई जिलों से पहुंचे आवेदकों से आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह से मुलाकात करके परिणाम घोषित करने की मांग की थी, तब चेयरमैन ने जल्द परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी ग्रुप-डी का परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया था। साथ ही वंचित अनुसूचित जाति (डीएससी) और अन्य अनुसूचित जाति (ओएससी) वर्ग के लिए कुल 1,209 पद भी आरक्षित करने की बात कही थी। आयोग के सदस्य भूपेंद्र चाैहान के मुताबिक, परिणाम घोषित कर दिया गया है। अंबाला के नवजोत और गोहाना के अक्षय भारद्वाज ने परिणाम घोषित होने पर सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन






चेयरमैन की पोस्ट से मिली जानकारी
बुधवार देर रात हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर परिणाम घोषित किए जाने की पोस्ट डाली। इसके बाद अभ्यर्थियों ने परिणाम देखना शुरू किया। हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि ग्रुप डी के 7596 पदों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। हम भविष्य में इस संख्या को और भी बढ़ाएंगे और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें