चंडीगढ़। लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने बयान जारी करके कहा कि सामान्य व अनारक्षित श्रेणी के अलावा अन्य श्रेणियों से संबंधित रोल नंबर श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट किया गया था। ऐसे में उपरोक्त उम्मीदवार केंद्रीय व जूनियर श्रेणी में सहायक प्रोफेसरों के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने का दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत करें। ब्यूरो