फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सीईटी के लिए आज रात खुलेगा पोर्टल, 12 तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
-ढाई साल का इंतजार खत्म, पहले केवल ग्रुप सी के पदों के लिए टेस्ट होगा
विज्ञापन

onetimeregn.haryana.gov.in पर कराएं पंजीकरण

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए ढाई साल का इंतजार खत्म हो गया है। बुधवार देर रात 11.59 बजे से पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) शुरू होगा। 12वीं पास अभ्यर्थी 12 जून की रात 11.59 बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। 14 जून की शाम छह बजे तक शुल्क जमा होगा और 25 जून तक परीक्षा की तिथि तय होगी। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि अभी केवल ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती के लिए सीईटी होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 15 दिन मिलेंगे। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक से उपस्थिति तय होगी और वीडियोग्राफी से लेकर सुरक्षा के दूसरे पुख्ता इंतजाम रहेंगे। उन्होंने बताया कि 18 से 42 वर्ष तक की आयु वालों का ही पंजीकरण हाेगा। परीक्षा में 12 से 14 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

आयोग ने सलाह दी है कि आवेदक अपने दस्तावेज स्वयं भरें, जिससे त्रुटियों की संभावना कम रहे। दस्तावेजों की जांच और बदलाव के लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। आयोग के अनुसार, परीक्षा की तिथि और प्रवेश-पत्र(एडमिट कार्ड) डाउनलोड करने की सूचना बाद में वेबसाइट पर जारी होगी।


सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य
एक घंटा 45 मिनट की परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी सवालों के चार विकल्प होंगे। यदि कोई किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते तो पांचवें विकल्प को भर सकेंगे। किसी भी सवाल का जवाब गोले में न भरने पर एक नंबर कटेगा यानी सभी सवालों को हल करना आवश्यक है। पीपीपी(परिवार पहचान-पत्र) और आधार कार्ड देने पर शुल्क में 50 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।

-

दो भागों में बांटा पाठ्यक्रम
-परीक्षा 100 अंकों की होगी। सामान्य जागरूकता, हिंदी-अंग्रेजी, तार्किक क्षमता, क्वांटीटेटिव योग्यता के 75 प्रतिशत अंक होंगे।
-हरियाणा के इतिहास, साहित्य, भूगोल, सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण, भूगोल, समसामयिक जानकारी के 25 अंक मिलेंगे।
- सामान्य वर्ग के लिए शैक्षणिक योग्यता, पीपीपी(यदि लागू हो), हस्ताक्षर, आधार कार्ड आदि के स्कैन दस्तावेज लगाने होंगे।
- आरक्षिण श्रेणी के युवाओं के जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र व अन्य स्कैन दस्तावेज साथ लगाने होंगे।

2022 की परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए ओटीआर जरूरी नहीं
जो उम्मीदवार नवंबर 2022 में आयोजित सीईटी में शामिल हो चुके हैं, उन्हें अपने पूर्व के सीईटी पंजीकरण नंबर का ही उपयोग करना होगा। नए अभ्यर्थियों को एक नया पंजीकरण नंबर जारी किया जाएगा, जोकि आगामी सभी प्रक्रियाओं के लिए मान्य रहेगा। -

जुलाई में ग्रुप-डी कराने की तैयारी
ग्रुप-सी के लिए जून में परीक्षा हो सकती है, ऐसे में संभावनाएं हैं कि जून के आखिर या फिर जुलाई की शुरुआत में ग्रुप-डी की परीक्षा कराई जाए। आयोग के अनुसार, दोनों में परीक्षा देने वालों का आंकड़ा 30 लाख पहुंच सकता है।
विज्ञापन


-

एक अप्रैल 2025 से पहले जारी होने चाहिए प्रमाण-पत्र
बीसी(बैकवर्ड क्लास)-ए और बीसी-बी और ईडब्ल्यूएस(आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र एक अप्रैल 2025 के बाद और अंतिम तिथि से पहले ही जारी होने चाहिए। वंचित अनुसूचित जाति (डीएससी) और अन्य अनुसूचित जाति (ओएससी) वर्गों के प्रमाण पत्र अंतिम तिथि से पूर्व जारी होना अनिवार्य है। भूतपूर्व सैनिकों के पारिवारिक सदस्यों के लिए पात्रता प्रमाण पत्र 13 जून 2024 के बाद और अंतिम तिथि से पहले नवीनीकृत या जारी होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें