फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विपक्ष ने कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया, सत्ता पक्ष ने पुलिस की थपथपाई पीठ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानून व्यवस्था पर सदन में पौने चार घंटे हुई चर्चा
विज्ञापन




डेढ़ साल में 110 मुठभेड़ हुईं, इसमें 13 अपराधी मारे गए

एक साल में 5 गैंगस्टर विदेश से गिरफ्तार कर लाए गए









अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के स्थगन प्रस्ताव पर सदन में पौने चार घंटे चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस व इनेलो विधायक ने सैनी सरकार की कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया। उधर, सत्ता पक्ष ने कहा कि पुलिस को खुली छूट दे रखी है। पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है। एक जनवरी 2024 से लेकर अब तक अपराधियों के साथ 110 मुठभेड़ हुईं। इसमें 13 खूंखार अपराधी मारे गए और 156 घायल हुए हैं। 13 जुलाई 2024 से अब तक 5 कुख्यात गैंगस्टरों को विदेश से गिरफ्तार कर लाया गया है। पिछले 5 वर्षों में 9 गैंगस्टर विदेश से पकड़े गए हैं। कठोर कार्रवाई की वजह से गैंगस्टर विदेश में छिपने को विवश हुए हैं।

कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि हरियाणा की जनता दहशत में जी रही है। पीछे क्या हुआ इसमें कुछ नहीं रखा। यह उनसे पूछो जिसका बेटा या बेटी जाती है। हम इस मामले में पुलिस के साथ हैं, लेकिन सिस्टम में कमी है। नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने 2022 के बाद तो एनसीआरबी की रिपोर्ट ही नहीं आई है लेकिन जब आई तब तक हरियाणा अपराध में नंबर वन ही रहा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अल्पसंख्यकों के साथ न्याय नहीं हो रहा।
विज्ञापन






बेदी बोले, पहले सैनिकों का मनोबल तोड़ा अब पुलिस का



मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पूरे देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। पहले आतंकवादियों पर हमारे सैनिकों की कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया और अब प्रदेश की पुलिस का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शेर पढ़ा- औरों के गिरेबां की ये लेते हैं तलाशी, अपना गिरेबां झांका नहीं जाता। बेदी ने मिर्चपुर कांड उठाया तो दोनों तरफ से तीखी बहस हुई।



ढांडा बोले, अपराधियों का महिमामंडन करने वाले 54 गाने बंद कराए



शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पहले रोहतक में महिला अपराध की एफआईआर दर्ज नहीं होती थी। अब अपराधियों को मुठभेड़ में मारा जा रहा है। कांग्रेस शासन में सिर्फ 37 मुठभेड़ हुईं। हमारा आंकड़ा 150 के पार हो चुका है। हमने अपराधियों का महिमामंडन करने वाले 54 गानों को बंद कर दिया है।



हुड्डा पहले अपराधियों को मार गिराए, फिर पालने लगे : गौतम



दादा गौतम ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने शासन में पहले साल कई अपराधी मार गिराए मगर बाद में हुड्डा उन्हें पालने लगे। इस पर पूरा सदन में ठहाके लगे। खुद हुड्डा भी मुस्कुरा उठे।





जनता को भरोसा नहीं रहा : अर्जुन चौटाला



इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में ऐसा माहौल है कि जनता को विश्वास नहीं रहा कि उसे न्याय मिलेगा या नहीं। मौके पर एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही। एफआईआर के लिए धक्के खाने पड़ते हैं। यदि कोई लड़की गायब हो जाए तो पुलिस कहती है कि आपकी लड़की भाग गई होगी।
विज्ञापन




बतरा के बयान पर विपुल गोयल ने जताई आपत्ति



विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि अपराधियों का खौफ इतना है कि प्रदेश के अंदर महिलाएं और माताएं गहने नहीं पहन सकतीं। शादियों में लोगों को सुरक्षा का इंतजाम करना पड़ रहा है। इस पर विपुल गोयल ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा आप कहां की बात कर रहे हैं। हम लोग भी शादी में जाते हैं मगर हमने तो ऐसा नहीं देखा। उन्होंने कहा कि सदन के अंदर जिम्मेदारी वाला बयान देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें