फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सिटी बसों की बढ़ेगी संख्या, 90 इलेक्टि्रक बसें मई में पहुंचेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा के 10 शहरों में अभी 65 सिटी बसों का हो रहा संचालन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मई में प्रदेश के 10 शहरों में सिटी बसों की संख्या बढ़ जाएगी। मई के आखिर तक 90 इलेक्टि्रक बसें संबंधित शहरों में पहुंचेंगी। अभी तक प्रदेश में 65 सिटी बसों का संचालन हो रहा है। उम्मीद है कि जून के पहले सप्ताह तक सिटी बसों की संख्या बढ़कर 155 तक हो जाएगी। नई 90 बसाें के संचालन से पहले एक विभागीय कमेटी बसों का अवलोकन करेगी। इसमें तकनीकी और अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। इसी जांच के बाद संबंधित जिलों में बस निर्माता कंपनियों की ओर से बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

प्रदेश में सिटी बस सेवा की शुरुआत 2024 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समय की गई थी। शुरुआत में पंचकूला, हिसार, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, करनाल, पानीपत, यमुनानगर, अंबाला शहर में सिटी बस सेवा शुरू की गई थी। पिछले वर्ष इस योजना में कुरुक्षेत्र को भी शामिल किया गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने वाहनों के संचालन के कारण होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए इलेक्टि्रक बसों के संचालन का निर्देश दिया था। इन निर्देशों के पालन में राज्य परिवहन विभाग कुल 375 इलेक्टि्रक बसों का संचालन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें