फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सात निकायों के मेयर-अध्यक्ष पदों के आरक्षण को लेकर होने वाली बैठक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश के सात निकायों में मेयर व अध्यक्ष पदों के आरक्षण को लेकर होने वाली बैठक स्थगित हो गई। रविवार रात 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले हो गए। इसके बाद निदेशालय ने सोमवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय में नए आयुक्त एवं सचिव और महानिदेशक की तैनाती होने पर ही अब नई तिथि तय होगी। बैठक में अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों में मेयर पदों के आरक्षण पर फैसला होना था। विभाग के आयुक्त एवं सचिव के साथ ही इस बैठक में संबंधित जिलों के मंडल आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों को भी शामिल होना था। निकाय विभाग के नए आयुक्त एवं सचिव का जिम्मा अब अरुण कुमार गुप्ता को साैंपा गया है। अब आयुक्त एवं सचिव के अलावा नए महानिदेशक के कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही नए सिरे से बैठक की तिथि तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें