हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को कांग्रेस के व
- फोटो : photo
- विधायक भारत भूषण बतरा को ज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के राजकीय विश्वविद्यालयों में कार्यरत पात्र अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा-सुरक्षा को लेकर हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बतरा से उनके रोहतक निवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में लगभग 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत हैं जिनमें से करीब 700 शिक्षक 15 अगस्त 2024 तक पांच वर्ष की सेवा पूरी कर सेवा-सुरक्षा के पात्र हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चररों को सेवा-सुरक्षा दे दी है लेकिन समान योग्यता और समान कार्य करने वाले विश्वविद्यालयों के शिक्षक अब भी वंचित हैं। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व में सेवा-सुरक्षा का आश्वासन दिया गया था और विधेयक का मसौदा भी लगभग तैयार था बावजूद इसके प्रक्रिया में देरी हो रही है। विधायक बतरा ने आश्वस्त किया कि वे शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे को मजबूती से उठाकर सरकार से जवाब मांगेंगे और जल्द जॉब सिक्योरिटी देने की मांग करेंगे।