सीएम बोले, निजी अस्पताल की तर्ज पर सरकारी अस्पतालों में मिलेगी सभी सुविधाएं
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सभी नागरिक अस्पतालों में निजी अस्पतालों की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में जाने की आवश्यकता न पड़े।
इसके लिए सभी जिला अस्पतालों को सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और टेस्टिंग लैब की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को सरकारी आधुनिक अस्पतालों के पहले चरण का उद्घाटन होगा। इसमें सभी सुविधाएं होंगी।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि मरीजों के लिए डॉक्टर भगवान के समान होता है। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को धैर्यपूर्वक सुने और उसको बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।