फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: काम में देरी के लिए अब कर्मचारियों की कमी का बहाना नहीं चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के निर्देश के बाद मुख्य सचिव ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को साफ निर्देश दिए हैं कि सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। इसके लिए उपलब्ध कर्मचारियों का बेहतर और सही तरीके से उपयोग करना होगा। हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की समीक्षा बैठक में कुछ विभागों ने काम में देरी की वजह कर्मचारियों की कमी बताई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। इसके बाद मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए। मुख्य सचिव ने कहा कि हर विभाग अपने कर्मचारियों की समीक्षा करे और जहां जरूरत हो, वहां कर्मचारियों की पुनः तैनाती, नई नियुक्ति या नियमित भर्ती जैसी प्रक्रिया अपनाए। सरकार ने साफ कर दिया है कि अब भविष्य में किसी भी सरकारी योजना, परियोजना या विभागीय काम में देरी के लिए कर्मचारियों की कमी को कारण नहीं माना जाएगा। सभी विभागों को मानव संसाधन से जुड़ी समस्याएं जल्द दूर करने और हर सरकारी काम तय समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें