फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्राइवेट स्कूल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक के सामने रखी मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्राइवेट स्कूल संघ का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू की अध्यक्षता में शिक्षा सदन पंचकूला में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें प्राइवेट स्कूलों से संबंधित विभिन्न मांगों से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के समाधान के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले सत्र के कई बच्चों के अधूरे कागजात अपलोड होने के कारण चिराग योजना की सूची में नाम शामिल न होने वाले बच्चों के कागजात सत्यापित करके उन बच्चों की निर्धारित राशि स्कूलों को देने, एमआईएस पोर्टल खोलने, रूल 134ए की बकाया राशि देने, एसएलसी मामले सहित विभिन्न मांगे रखी गई।
शिक्षा निदेशक तत्काल निजी स्कूल ब्रांच की अधीक्षक को आदेश देते हुए कहा कि पिछले सत्र की चिराग की सूची में नाम शामिल न होने वाले बच्चों के कागजात की वेरिफिकेशन करवाई जाए और उनका पैसा दिया जाए। संघ के प्रदेश सचिव प्रदीप पूनिया और पैटर्न महावीर यादव ने एमआईएस पोर्टल खोलने व 134 ए का बकाया पैसा देने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें