चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नए जिलों के गठन को लेकर बनी कमेटी प्राप्त प्रस्तावों पर विचार कर रही है और जैसे ही समिति की रिपोर्ट आएगी, सरकार उस पर निर्णय लेगी। यह बात सीएम नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कही। कमेटी की अगली बैठक जून के आखिरी में हो सकती है। जातिगत सर्वेक्षण पर उन्होंने कहा कि कोई रुकावट नहीं है और प्रक्रिया निर्धारित प्रणाली के अनुसार आगे बढ़ रही है। अयोध्या फ्लाइट के दिल्ली डायवर्जन से जुड़ी समस्या पर उन्होंने स्पष्ट किया कि मौसम की गंभीर परिस्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानकर पायलट और एविएशन टीम निर्णय लेती है। ब्यूरो