फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस बेरोजगारी-महंगाई जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने की कर रही तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी नेतृत्व 21 जिलों व 78 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से कर चुका सीधा संवाद
विज्ञापन

- संगठन को सक्रिय कर बूथ स्तर तक जनअभियान चलाने की है योजना

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई, किसान व कर्मचारियों के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने के लिए संगठन को सक्रिय करने में जुटी है। पार्टी नेतृत्व अब तक 21 जिलों और 78 विधानसभा क्षेत्रों में नेताओं व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर चुका है। झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के 14 विधानसभा क्षेत्रों में हुए संवाद को कांग्रेस की आगे की राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में चल रहे इस अभियान में केवल संगठन की कमियां तलाशने के बजाय स्थानीय राजनीतिक समीकरण, जनसमस्याओं और बूथ स्तर की स्थिति का फीडबैक लिया जा रहा है। 23 में से 21 जिलों और 33 में से 30 संगठनात्मक जिलों तक पहुंच बनाकर कांग्रेस अब बाकी क्षेत्रों को भी जल्द कवर करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दत्त के अनुसार पार्टी की रणनीति साफ है कि बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, कर्मचारियों, सरकारी भर्तियों और शिक्षा के मुद्दों को गांव-गांव तक ले जाकर भाजपा सरकार के खिलाफ राजनीतिक माहौल बनाया जाए। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भी कार्यकर्ताओं से विधानसभा स्तर पर जानकारी जुटाई गई है। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर इन मुद्दों को जनअभियान में बदलने की रणनीति तैयार की गई है। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मेवात दौरे के दौरान युवा कांग्रेस नेता को नजरबंद किए जाने और विधानसभा में कांग्रेस विधायकों को प्रवेश से रोकने के आरोपों को लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़ते हुए भाजपा की तानाशाही बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें