फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 5500 कांस्टेबल पदों की भर्ती पर आयोग ने मांगे सुझाव, 11 से आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 5500 पदों पर होने वाली भर्ती को लेकर आयोग ने अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार इस भर्ती के लिए 11 जनवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इससे पहले अभ्यर्थियों की शंकाओं के समाधान और जरूरी जानकारियां साझा करने के लिए जल्द ही लाइव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें अभ्यर्थी सीधे जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन




आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने फेसबुक हैंडल पर जानकारी पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और अभ्यर्थी हितैषी बनाने के लिए उम्मीदवारों से सकारात्मक सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। आयोग का कहना है कि सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल तर्कसंगत और व्यावहारिक सुझाव ही भेजें ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें