चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल, पटीकरा, नारनौल में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग हरियाणा के तहत विभिन्न विषयों में रीडर के 14 पदों के लिए परीक्षा की योजना और पैटर्न तय कर दिया है। परीक्षा के लिए विषय ज्ञान परीक्षा तीन घंटे की होगी। इसमें 150 प्रश्न होंगे। हिंदी-अंग्रेजी में परीक्षा दी जा सकेगी। किसी भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार/ मौखिक परीक्षा के लिए तब तक नहीं बुलाया जाएगा जब तक कि वह परीक्षा में न्यूनतम 350 अंक प्राप्त न कर ले। इसी तरह से साक्षात्कार के लिए 12.5 प्रतिशत अंक व न्यूनतम कट आफ अंक के लिए भी नियम तय किए हैं।
वैज्ञानिक बी पद के लिए परीक्षा की योजना तय की
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में वैज्ञानिक बी (समूह-बी) के पद के लिए एक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग ने इस परीक्षा के लिए परीक्षा योजना और पैटर्न तय कर दिया है। स्क्रीनिंग परीक्षा के दाैरान बहु विकल्पीय प्रश्नों की संख्या 100 होगी और दो घंटे की इस परीक्षा के लिए कुल अंक भी 100 होंगे। सभी प्रश्नों के समान अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न में विकल्प होंगे। पांचवां विकल्प ऐसी स्थिति के लिए होगा जहां कोई अभ्यर्थी प्रश्न को बिना हल किए छोड़ना चाहता हो और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।