फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चंडीगढ़ में तैयार होगा हरियाणा कांग्रेस की राजनीति का कमांड सेंटर, प्रदेश प्रभारी करेंगे नेतृत्व

Thu, 04 Sep 2025 02:03 AM IST
चण्डीगढ़-हरियाणा ब्यूरो कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ वॉर रूम में भी हर जिले के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे जो स्थानीय स्तर से डाटा और सुझाव लेकर यहां पहुंचाएंगे। ये नोडल अधिकारी एआईसीसी के सदस्य या जिलाध्यक्ष भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
congress - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कांग्रेस की सक्रियता तेज करने, नेताओं को जोड़ने, जनता के बीच पकड़ को मजूबत बनाने के लिए चंडीगढ़ में राजनीति का कमांड सेंटर तैयार किया जा रहा है। गुजरात, मध्य प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश में तैयार वॉर रूम की तर्ज पर प्रदेश में अत्याधुनिक केंद्रीय वॉर रूम में राजनीति से जुड़े हर क्षेत्र के विशेषज्ञ, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहेंगे। इसका प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन


वॉर रूम का उद्देश्य न केवल चुनावी रणनीति तैयार करना है बल्कि जमीनी स्तर पर संगठन निर्माण, मीडिया प्रबंधन और डिजिटल निगरानी को एक ही छत के नीचे संचालित करना है। ये राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र की गतिविधियों की मॉनिटरिंग का केंद्र होगा।

विभिन्न यूनिटों से विशेष निगरानी

इसमें आधुनिक आईटी सिस्टम, डाटा विश्लेषण, मीडिया और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग डेस्क, रिसर्च सेल और संचार विभाग के लिए अलग-अलग यूनिट होंगे। यहां से रीयल टाइम फीडबैक के आधार पर न केवल प्रवक्ताओं को मुद्दों की लाइन दी जाएगी बल्कि उम्मीदवारों और जिला इकाइयों को भी सीधा निर्देश मिलेगा।

चंडीगढ़ वॉर रूम में भी हर जिले के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे जो स्थानीय स्तर से डाटा और सुझाव लेकर यहां पहुंचाएंगे। ये नोडल अधिकारी एआईसीसी के सदस्य या जिलाध्यक्ष भी हो सकते हैं। साथ ही प्रेस कॉन्फ़्रेंस, नेताओं के दौरे और संगठनात्मक बैठकों का समन्वय भी इसी केंद्र से होगा।

कोर टीमें होगी, जिलों-ब्लॉकों में जोड़ेंगे वॉलंटियर्स

टीम संरचना में रणनीति, मीडिया, डिजिटल और फील्ड ऑपरेशंस के लिए समर्पित कोर टीम होगी जबकि जिलों और ब्लॉकों से जुड़े वॉलंटियर्स और कार्यकर्ता विस्तारित नेटवर्क के रूप में सहयोग करेंगे।

सत्तारूढ़ पार्टी की गतिविधियों पर नजर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की निगरानी में चलने वाले वॉर-रूम की गतिविधियों में सत्तारूढ़ पार्टी की गतिविधियों और प्रदेश के बड़े मुद्दों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इन मुद्दों को सोशल मीडिया से लेकर सड़क और सदन तक उठाने की रणनीति शीर्ष नेतृत्व से बातचीत के आधार पर तैयार की जाएगी। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के चर्चा होगी।

ब्लॉक स्तर तक नेताओं से सीधे कनेक्ट होंगे राहुल व खरगे

प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने बताया कि पूर्व आईएएस शशिकांत सेंथिल के हरियाणा दौरे के बाद सेंट्रल वॉर रूम की शुुरुआत होगी। सेंथिल वॉर रूम के चेयरमैन हैं। देशभर के विभिन्न राज्यों में बनने वाले वॉर रूम एक-दूसरे से कनेक्ट होंगे। इसके जरिए रूटीन में रिपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भेजी जाएगी। साथ ही शीर्ष नेताओं की वरिष्ठ से लेकर ब्लॉक स्तर के नेताओं से सीधी बातचीत और रूटीन में वीसी के जरिए बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें