चंडीगढ़। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दाैरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री से मुख्यमंत्री सैनी ने विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और समाज हित के अनेक मुद्दों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।